फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से ट्रक न आने से बंद है गन्ने का तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी में बनाए गए गन्ना तौल सेंटर पर बीते तीन दिनों से ट्रक नहीं आ रहा। इसके चलते किसानों का गन्ना तौल नहीं किया जा रहा। इसका परिणाम है कि इस कड़ाके की ठंड में किसान टैक्टर ट्राली पर लदे गन्ने को लेकर तीन दिन और तीन रात से रखवाली कर रहें है।कई किसानों का तो गन्ना काटकर तौल कराने के केंद्र पर चले गए हैं। जबकि उन्हें अभी गेहूं की बोआई करनी है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए सहकारी चीनी मिल घोसी की तरफ से दुबारी बाजार से सटे गन्ना तौल सेंटर बनाया गया है। लेकिन मिल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा। जबकि किसान गन्ना बेचकर खाली हुए खेत में गेहूं के फसल की बुआई करेगा। लेकिन तौल ठप होने से किसानों का समय केंद्र पर ही बीत जा रहा। जबकि पर्ची मिलने के बाद किसान गन्ना लेकर तौर केंद्र पर तुरंत पहुंच गया। लेकिन तीन दिनों से उन्हें अपने गन्न की रखवाली करनी पड़ रही। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में किसान हरिनायन यादव, जय गोविंद चौहान, विनोद यादव, विश्राम पाल, शिव कुमार यादव ,अमरजीत यादव, रामनयन यादव, इंद्रजीत यादव, जयप्रकाश यादव आदि किसानों कहना है, कि यदि समस्या का हल नहीं होगा, तो हम कल तहसील पर पहुंचेगें इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी मऊ का कहना है, इस संबंध में चीनी मिल प्रबंधन से बात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें