कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिंधी समाज की तरफ से सिंधी गुरुद्वारा परिसर में गुरुनानक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधि विधान से सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के राजेेश नागवानी ने गुरुनानक के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर लंगर चलाया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज सहित सभी समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।