फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र, दशहरा, दीवाली पर ड्रोन कैमरों से निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र दुर्गापूजा और दशहरा त्योहारों पर पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा की रणनीति बनाई है। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से शहर की सारी गतिविधियों को कैद किया जाएगा। संवेदनशील शहर के अमन चैन में खलल डाल सकने वाले संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस ने बना रखी है। त्योहारों के दौरान पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस इस साल सुरक्षा के तहत कई नयी व्यवस्थाएं करने जा रही है। हर प्रतिमा स्थल के पास फायर बिग्रेड को अग्निशमन यंत्र रखे होने की निगरानी करने का दायित्व दिया गया है। विद्युत विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि पंडालों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के नीचे सुरक्षात्मक जाली लगाई जाए। जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। सभी पंडालों पर बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तुओं की जांच करेगा।
वहीं, दुर्गा पूजा समितियों को कहा गया है कि वह अपने वालंटियरों को चौकस रखें। पूजा पंडालों पर व्यवस्थाएं ऐसी रहें जिससे आमजन को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उधर पुलिस ने शहर के कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कर उनकी मानीटरिंग शुरु कर दी है। ऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के साथ सिविल पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक नगर राजकुमार का कहना है कि पुलिस शहर के अमन चैन में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि इसी के मद्देनजर ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है कि हर स्थिति पर निगाह रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें