फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों पर नियंत्रण के दायित्व बताए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फतेहपुर मंडाव ब्लाक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह के अध्यक्षता में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण पखवारा को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक में संचारी रोग पखवारा के दौरान विभिन्न संचारी रोग से ग्रसित बच्चों का टीकाकरण किये जाने के लिए विकास ,स्वास्थ ,आंगनवाडी ,नगरीय विकास, पशुपालन ,शिक्षा विभाग आदि विभागों के उत्तरदायित्व बताए गए। बीडीओ ने बताया कि सरकार पहली अक्टूबर से15 अक्टूबर तक इंसेफ्लाइटिस, इंसेफ्लाइटिस सिंडोम, चिकनगुनिया,डेंगू के साथ मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग पखवारा कार्यक्रम संचालित करने का फरमान जारी किया है। इसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टीकारण किया जायेगा। ये टीके सम्बन्धित रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिरोधक क्षमता का विकास करेंगे। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार पाण्डेय ,डा. शिवानन्द, सीडीपीओ रंजीत कुमार, डब्बु चौधरी, सुशील सिंह, रणधीर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें