राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपदीय निबंध और बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय सम्मिलित रहे। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रेमशिला चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान कुमारी शिल्पा भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोज ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रेमशिला चौहान के साथ कुमारी अंजली प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दुसरे स्थान पर रोहित यादव, अंकित यादव रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में आराधना यादव प्रथम और द्वितीय स्थान पर सानिया परवीन रही। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम और द्वितीय स्थान पर अखिलेश कुमार रहे। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 29 सितम्बर को राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ मंडल पर प्रतिभाग करना होगा । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. शमा शेख, नीलम गुप्ता, साधना पांडेय, वीके श्रीवास्तव, दिवाकर दूबे, नेहा सिंह, ममता यादव सहित अध्यापक उपस्थित रहे।