जिले के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई जगहों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
घोसी में जनवादी नौजवान सभा के तत्वाधान में शुक्रवार केे धरौली गांव में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जहां नौजवान सभा के सदस्यों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस इस अवसर सीटू के प्रदेश महासचिव शिवकांत मिश्रा ने कहा भगत सिंह महान देशभक्त थे। देश के आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके बलिदान के चलते अंग्रेज देश से बाहर हुए। इस अवसर पर लल्लन राजभर, जयहिंद राजभर, अमृत लाल, धर्मेंद निषाद, चंदन, अंगद सिंह आदि रहे। वहीं दोहरीघाट में भाजपा कार्यालय में भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने कहा कि भगत सिंह जैसे वीर क्रांतीकारी युगों-युगों तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। शहीद भगत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला कर उनक ी चूलें हिला दी। इस मौके पर अवधेश राय, संतोष राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, मुरली गिरधारी यादव, मिंटू राय आदि मौजूद रहे।