स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को भारतीय रेलवे द्वारा 15 सितंबर से जारी स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टेशन गुरवर को स्वच्छ नीर दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे के नामित अधिकारीयों द्वारा स्टेशन और रेलवे आवासों पर लगे वाटर कूलर ,वाटर वेंडिंग मशीन ,वाटर प्यूरीफायर की शुद्धता ,स्वच्छता की जांच की। अधिकारियों द्वारा पीने के पानी की उपलब्धता ,पानी का टी.डी.एस. रेटिंग, नलों एवं वाटर बूथों की सफाई, वाटर कूलरों एवं आर.ओ.प्यूरीफायर की विद्युत फिटिंग्स ,खान-पान स्टालों पर रेल नीर की उपलब्धता की गहन जांच की और आवश्यकता अनुसार सम्बंधित से सुधार भी कराया । साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर उपलब्ध खानपान स्टाल ,वाटर बूथों , वाटर कूलरों एवं नलों की साफ-सफाई तथा स्टाल पर पेय पद्वार्थों के शुद्धता की जांच की गईं तथा उनको स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया।