फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझा श्रावणी पूजा जुलूस के रास्ते का विबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावणी पूजा के दौरान नगर क्षेत्र के हकीमपुरा मुहल्ले से होकर गुजरने वाले जुलूस के रास्ते का विवाद सुलझ गया है। विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार की देर रात स्थानीय थाने में बैठक का आयोजन किया गया। सीओ घोसी अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले जिस रास्ते से पूजा का जुलूस हकीमपुरा मुहल्ले से होकर गुजर रहा था, उसी रास्ते से इस बार आगामी सोमवार को भी गुजरेगा। यह भी सहमति बनी कि रास्ते के विवाद को हमेशा के लिए स्थायी समस्या के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच आगामी 30 अगस्त को थाने में बैठक होगी। संवेदनशील मुद्दे को हल करने के लिए दोनों पक्षों में काफी देर तक बैठक होती रही। बैठक में वीरेंदर गुप्ता, एजाज अहमद, मोहम्मद अरशद, राधे सोनकर, गुड्डू यादव, निसार अहमद, निसार मेंहदी, नजीमुलाह, अब्दुल कलाम, रागिनी, फिरोज अहमद, सुबाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें