फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में होगा महादेव का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयोे में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने को श्रद्धालु उमड़ेंगे। जबकि जलाभिषेक के लिए नगर से कांवरियों का जत्था हर-हर, बम-बम का जयकारा लगाते हुए गंगाजल लेने के लिए गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। वहीं शिव मंदिरों पर आखिरी सोमवार को देखते हुए देर रात तक तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को शिव मंदिरों पर भक्त विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भजन कीर्तन रविवार को ही शुरू हो गया। जो सोमवार को पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवरिए पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर पर एकत्र हुए। विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद गंगाजल लाने के लिए गाजीपुर रवाना हो गए।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार, बाजार क्षेत्र के रतनपुरा, गाढ़ा, सेहबरपुर, नगवां, पहदेवाजीत, करउत, जोगापुर, मेउड़ी कला सहित दर्जनों गांव से गाढा के पूर्व ग्राम प्रधान राम आसरे गुप्ता के नेतृत्व में महिला, पुरुष एवं बच्चों का जत्था जयकारे के साथ रविवार को बलिया जनपद स्थित गंगा नदी से गंगा जल लाने रवाना हुआ। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से वातावरण धार्मिक होता रहा। कांवरिए सोमवार को तड़के ही गाढा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, तिलक ठाकुर एवं शिव मंदिर नगवा तथा सिधवल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक करेंगे। जत्था मेें भोलू, विजय बहादुर सिंह, सोनू, छोटू, अखिलेश महंत, शुभम कुमार, अतुल कुमार, सत्यम गुप्ता, गोविंदा, राजू, मोहन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था कहिनौर गांव स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुआ। वहां विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद गंगा जल लाने के लिए गाजीपुर रवाना हो गया। कांवरिए सोमवार को गंगा जल लेकर पैदल ही लौटेंगे और महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

कांवरियों के लिए हुआ भंडारा
चिरैयाकोट। सब्जी मंडी कांवरिया संघ की तरफ से शनिवार की देर शाम चिरैयाकोट बाजार में भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर भक्तिगीतों पर शिवभक्त खूब झूमे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण भक्ति गीत से हुआ। इसके बाद कलाकार रमेश कुमार ने कई भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमे में कमेटी अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया, किशन मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया, दिनेश चौहान, मुकेश चौहान, विवेक मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, संदीप आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें