फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में बालिकाओं को दी गई कानूनी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजीव गांधी बालिका महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने उपस्थित बालिकाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, लिंग चयन, घरेलू हिंसा और पॉक्सो एक्ट के बाबत विधिक जानकारी दी। साथ ही प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बाबत अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति लोक अदालत के माध्यम से अपना मुकदमा हल करा लेता है तो दी गई कोर्ट फीस वापस हो जाएगी। साथ ही लोक अदालत में मुकदमा निस्तारण होने से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इसमें न तो किसी की जीत होती है न ही किसी की हार। निरीक्षक पंकज सिंह ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 के विषय में जानकारी देते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी। महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के बारे में कानून में उल्लेखित प्रावधानों के बाबत जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या हुमा परवेज, राजस्व निरीक्षक संग्राम सिंह सहित काफी संख्या में विद्यालय की बालिका और महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें