मऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक घोसी नगर के सर्वोदय इंटर कॉलेज प्रागंण में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 9 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रट पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि 9 अगस्त को प्रदेश में सभी जिला व मंडल मुख्यालयों पर कर्मचारी-अधिकारी, शिक्षक के बैनर तले पुरानी पेंशन की बहाली हेतु धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इस धरने में सभी विभाग के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, हमारा संगठन भी इसमें प्रतिभाग करेगा। वहीं जिलामंत्री विनीत प्रताप राय ने बताया कि पहली अप्रैल 2005 से सरकार ने पुरानी पेंशन की व्यवस्था खत्म कर दी है, जिससे शिक्षक और दूसरे कर्मचारियों का बहुत नुकसान हो रहा है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पेंशन को बहाल करने के लिए सभी कर्मचारी संघ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन की नीति तैयार कर रहे हैं। बैठक में परमानंद यादव, डॉ.संजय भारती, बलवंत सिंह, डॉ.राजेश यादव, जकाउल्लाह और राजेश यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।