फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी की हत्या से आक्रोशित आशा बहुओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली में गत दिवस सामूहिक दुष्कर्म के बाद आशा कार्यकर्ता की हत्या करने के विरोध में जिले की आशाओं ने सोमवार को काम काज बंद रखा। नाराज आशाओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ में तैनात एक आशा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से आहत आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष संध्या राय के नेतृत्व में जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी पर हड़ताल किया गया। दोहरीघाट में संध्या राय के नेतृत्व में ज्ञानमती, मालती देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, प्रियंका मौर्य सहित 40 से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रही संघ की जिलाध्यक्ष संध्या राय ने मांग की दुष्कर्म के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृत कार्यकर्ता को परिवार को 20 लाख की आर्थिक मुआवजा देने के साथ सभी आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाए। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी केंद्र पर ब्लाक अध्यक्ष उमा देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसी क्रम मेें कोपागंज, फतेहपुर मंडाव, परदहा सहित सभी सीएचसी-पीएचसी केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें