फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा ने जनसभा कर किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तरफ से केंद्र और प्रदेश सरकार नीतियों का विरोध कर लोगों को नीतियों की खामियों को बताने का अभियान चलाया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी बाजार में पुलिस चौकी के बगल में राष्ट्रीय जन जागरण अभियान का आयोजन किया।
विज्ञापन

जनसभा की अध्यक्षता कर रहे कामरेड बुन्देला सहानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। बोले सरकार ने जनता से वादा खिलाफी कर कार्पोरेट घरानों को बढावा देने का काम की है। आज इसी की देन बढती महंगाई है। बोले नोट बंदी के बाद जीएसटी लागू करने का परिणाम है कि कल कारखाने बंद हुए और बेरोजगारी बढ़ी। आज किसानों और दस्तकारों की दुर्दश हो रही है। एजेंडा पर नेताओं ने जमकर केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की धज्जियां उडाई। सभा को मुख्य रुप संबोधित कामरेड रामनारायण सिंह करते हुए कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है यह साफ हो चूका है कि सरकार अपने फांसीवादी आकांक्षाओं एवं चहेते औद्योगिक घरानों की राजनैतिक व आर्थिक की पूर्ति के लिए समर्पित है।किसानों मजदूरों नौजवानों छोटे कारोबारियों कारखानेदारों की बढती दुर्दशा तथा दलितों महिलाओं व अल्प संख्यकों पर बढ़ते बदतरीन हमलों का मामला राज्य सरकारों पर ठेलकर केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारीयों से पल्ला झाड़ रही है। का. हिसामुद्दीन का. अनीस अहमद का.पंचदेव मौर्य आदि ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवमूरत सहानी देवेन्द्र कन्नौजिया राजेश सिंह अमर चंद शर्मा मेवा मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें