रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और जनता की सहायता के लिए रेल प्रशासन ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसको लेकर आरपीएफ ने मऊ और इंदारा रेलवे स्टेशरन पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को इसकी जानकारी देकर जागरूक किया।
शनिवार को जागरूकता अभियान के दौरान आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और इंदारा चौकी प्रभारी सुधीर राय ने जागरूकता अभियान चलाया। जहां यात्री को 182 हेल्प लाइन नंबर के बारे में प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आरपीएफ ने बताया कि कोई यात्री रेलवे परिसर, रेलवे ट्रैक ,ट्रेन में अपराध, चेनपुलिंग, भ्रष्टाचार या संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु आदि की शिकायत इस हेल्प लाइन नंबर पर रेलवे परिसर या रेल आदि में महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों के साथ किसी अवांछनीय व्यक्ति द्वारा कोई आपराधिक कृत्य इत्यादि का भी शिकायत की जा सकती है। यात्रियों को जागरूक करते हुए निरीक्षक इं ने बताया कि यह हेल्प लाइन नंबर राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय पर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस नंबर पर प्राप्त शिकायत और सूचना को त्वरित गति से संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर आरपीएफ जवानों के साथ रेलवे यात्री मौजूद रहे।