मधुबन कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती दुबारी निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी लल्लन चौहान ने गुरुवार को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अपनी जमीन एवं सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य कराने एवं मुकामी पुलिस द्वारा दोषियों की तरफदारी करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर बेमियादी धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान पीड़िता ने बताया कि बीते 29 जुलाई को निर्माण कार्य का विरोध करने पर मनबढ़ों ने मुझे एवं मेरी दोनों लड़कियों को मारा पीटा। मुकामी पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव के कारण मुकदमाधीन जमीन एवं सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य को रोकने के बजाय दोषियों की तरफदारी कर रही है। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करने, सीआरओ के आदेश को पालन करने, एसओ मधुबन को निलंबित करने, जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा चोटिल होने के बावजूद समुचित इलाज न करने पर जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने एवं समुचित मेडिकल कराने की मांग की है। मांगे न माने जाने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।