फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी से फैल रही बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय नगर पंचायत में लगा ओवरहेड टैंक लोगों के लिए शो पीस बनकर रह गया है। जलनिगम की तरफ से बिछाई गई मेन पाइप लाइन फटने से एक माह से जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जलापूर्ति को बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट बाजार स्थित ओवरहेड टैंक के मेन लाइन का पाइप एक माह से फटा है। मरम्मत न होने से नगरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगरवासियों की मानें तो लगभग दो दर्जन घर ऐसे टीले पर हैं, जहां हैंडपंप 100 फीट बोरिंग के बाद भी पानी नहीं देते हैं। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ही सहारा है। पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। नाला से जलनिगम की पाइप बिल्कुल नजदीक होने के कारण नाले का गंदा पानी पाइप में घुस जा रहा है। बाजार में मात्र एक हैंडपंप है जिससे नाम मात्र का पानी निकल रहा है। ऐेसे में लोग जलनिगम के ओवरहेड टैंक पर निर्भर हैं। पिछले एक महीने से चौक पर बाजार में पुलिसबूथ के पास मेनलाइन का पाइप फटने से अधिकांश घरों में लगी टोटियों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। प्रदूषित पानी का सेवन करने से लोग पेचिस, पेटदर्द, उल्टी सहित विभिन्न संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में महेंद्र मद्धेशिया, मिंटू मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, शिव प्रसाद, सूबेदार गुप्ता, जगत नारायन चौरसिया, महबूब आलम, इद्रीस अंसारी का कहना है कि मेनलाइन का पाइप फटने एक माह बाद भी मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है। इसके चलते घरों में लगी टोंटियों में पानी नहीं आ पा रहा है। एक बाल्टी पानी के लिए हैंडपंप पर काफी देर तक खड़ा रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया। बावजूद मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जलनिगम के अवर अभियंता रंजन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें