फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को नगर के सहादतपुरा स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में हुई। इसमें ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई से होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस हमेशा सड़क परिवहन से जुड़ी समस्याओं का रचनात्मक हल निकालने का पक्षधर रहा है, लेकिन बड़े ही खेद की बात है कि किसी को भी इस क्षेत्र से जुड़े देश के लगभग 20 करोड़ लोगों की कोई चिंता नहीं है। आज हम ट्रांसपोर्टर बहुत ही नाजुक स्थिति में पहुंच चुके हैं। इस व्यवसाय में भ्रष्टाचार उत्पीड़न अपनी चरम सीमा पर है। सरकार का रवैया भी हम ट्रांसपोर्टर के प्रति प्रतिकूल है। सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण सड़क परिवहन विनाश के कगार पर खड़ा है। ट्रांसपोर्टर का व्यवसाय दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की 17 मई 2018 को दिल्ली में हुई 205वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी चक्काजाम का निर्णय लिया गया। कहा कि केंद्र सरकार 20 जुलाई से पहले ट्रांसपोर्ट जगत की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करने में विफल रहती है तो पूरे देश में परिवहन संचालन ठप होगा। इस अवसर पर मऊ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह, कुलदीप मल्होत्रा, आनंद अग्रवाल, मीर कुमार, महिपाल भारद्वाज, अजीत प्रताप सिंह, रामनरेश तिवारी, विनय सिंह, अरुण सिंह, महातम यादव, मुकेश पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, राम भवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें