कोपागंज।वार की तड़के सुबह हाई टेंशन की तार टूटने से कस्बे के सैकड़ों गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। हर दो दिन पर तार टूटने से विद्युत सप्लाई का आलम यह है कि हफ्ते में मात्र तीन दिन ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत सप्लाई पूरे दिन ठप रही। सप्लाई बाधित होने से लोग पेयजल समस्या से जूझते रहे जिसके चलते कसबे के मोहल्लो में हैंडपंपों पर पानी के लिए लंबी लाइनें लगी रही। इस बावत संबंधित अधिकारियों ने कहा कि तारों के मरम्मत का कार्य चल रहा है, जल्द ही विद्युुत सप्लाई चालू होगी। कोपागंज क़स्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई दो सब स्टेशन डांडी सबस्टेशन व टड़ियांव सबस्टेशन से सप्लाई होती है। इन फीडरों से क़स्बा सहित सहरोज डांडी, देवकली विशुनपुर कोपागंज देहात, लाडनपुर, सेंदुराईच, खुखुंदवा काछीकाला, सोडसर भदसा मानोपुर, जयरामगढ, टड़ियांव सहित कई गांवों में विद्युत सप्लाई होती है। बुधवार की तड़के सुबह इस दोनों फीडरों को सप्लाई होने वाली 33 हजार केवी का तार भेलाबांध में टूट गया, जिससे दिन भर सप्लाई बाधित रही, साथ ही पेयजल की समस्या से भी लोग परेशान रहे। दूर मोहल्लो में स्थित एकमात्र हैंडपंप तो है लेकिन वहां भी लोगों की लाइने देखने मिली। फिलहाल 22 घंटे बाद भी विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो पाई है।
वर्जन- टूटे तार की मरम्मत का कार्य तेजी हो रहा है, जल्द ही सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।- राम सिंह डांडी, अधिशासी अभियंता