फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल : सफाईकर्मियों की तैनाती की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम डा.राजेश कुमार ने मंगलवार की देर शाम घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सफाईकर्मियों की तैनाती की मांग उठाई। कहा कि सफाई कर्मी न होने से सफाई नहीं हो रही है। शासन के निर्देश पर लगाई जा रही चौपाल में डा.राजेश कुमार की अध्यक्षता में बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चौपाल लगाकर कराये गये विकास कार्यों की हकीक़त जानी। एसडीएम ने गांव वालों से प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, उज्जवला योजना, विद्युत कनेक्शन आदि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सुझाव और शिकायतें देने को कहा। ग्रामीणों की शिकायत रही कि गांव में सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है। एडीओ ( समाज कल्याण) विनोद कुमार सिंह ने सफाईकर्मी की तैनाती का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी अमरजीत यादव, ग्राम विकास अधिकारी ब्रह्मप्रकाश पाठक, कानूनगो अशोक सिंह, ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खुरहट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर मंगलवार की रात चौपाल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने गांव में हुए विकास कार्य का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता चंद्रशेखर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कैलाशनाथ यादव, ग्रामविकास अधिकारी सुनील यादव आदि शामिल रहे।
रतनपुरा : ब्लाक क्षेत्र के विलौझा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर चौपाल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी सदर अनूप वर्मा ने विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्र, सत्यनारायण यादव ग्राम प्रधान, अमरनाथ यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें