गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित छतमी के पास सोमवार हुए सड़क हादसे में बाइक सवार लक्ष्मीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि बेरासपुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।