फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड रिन्यूवल के नाम पर इंजीनियर से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड रिन्युवल के नाम पर इंजीनियर से ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद । जाल साजों ने क्रेडिट कार्ड रिन्युवल के नाम पर इंजीनियर के साथ दस हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपानी निवासी रोहित शर्मा पुत्र हरकेश शर्मा ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है। फिलहाल वह पूर्वांचल में एक कंपनी में कार्य कर रहा हैं। बताया कि दो दिन पूर्व उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। कॉलर ने बताया कि आपका क्रेडिट कार्ड की वैधता समाप्त होने वाली है। कार्ड को रिन्यूवल करने के नाम पर उसने क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उसके मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर की कॉलर ने जानकारी की। बताया कि कुछ समय बाद ही उसके कार्ड से दस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें