मधुबन।विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र के केशोपुर सुलतानीपुर ग्रामसभा के गौरी शारधा पुरवे में सीसी रोड निर्माण में अनियमितता बरती गई है। अमर उजाला ने अपने 21 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ब्लाक के तकनीकी सहायक कृष्णकांत मल्ल ने गुरुवार को मौके पर जाकर नवनिर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि पहले की जोड़ी गई ईंट को पुन: मानक के अनुरूप सीमेंट लगाकर जोड़े जाने और सीसी रोड में प्रयुक्त गिट्टी को भी बढ़िया ईंट की गिट्टी डालने का निर्देश दिया। जांच अधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि सीसी रोड शासन की मंशा के अनुरूप नहीं बनने पर उसका भुगतान रोक दिया जाएगा।इस आशय की रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी को भेज दिया है।जांच की कार्यवाई से ग्रामीण खुश थे।