फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में महज आठ मामले हुए निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। घोसी तहसील के साभागर में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 128 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमे में मौके पर आठ मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें सर्वाधिक राजस्व से जुड़ी की शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझवारा निवासी रविंद्र खरवार ने शिकायत किया कि अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। पकड़ी बुजुर्ग की हंसा देवी ने कहा कि विधवा के साथ विकलांग है। फरवरी माह तक अंत्योदय कार्ड पर राशन मिला था। परंतु मार्च माह में सूची में नाम नहीं होने से खाद्यान्न नहीं मिला। नत्थनपुरा निवासी सूबेदार यादव पुत्र गंगादीन ने शिकायत किया कि गांव के सरकारी जमीन पर गांव के ही सुरेश, रामनरेश आदि ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है।हटवाने की मांग किया। जमीरा चौरी निवासी दूधनाथ पुत्र तिलक ने शिकायत किया कि हरिजन बस्ती के बीच से बिजली का जर्जर तार गया है।जिससे अगलगी की आशंका है। कल्याणपुर के चौथी पुत्र दवर ने शिकायत किया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने बाग में आग लगा दिया । जिससे पेड़ जल गए। पुलिस से शिकायत करने पर उल्टे पुत्र का उत्पीड़न किया। हाजीपुर के रामनगीना पुत्र जुड़ावन ने शिकायत किया कि एनएच 29 में कम जमीन का अधिग्रहण दिखा कर अधिक जमीन ले लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं।उनका गुण दोष के आधार पर निस्तारण कराया जाए।किसी के घर या दफ्तर में बैठ कर निस्तारण न करें।सभी शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण करें।शिकायते मिल रही है कि शिकायती पत्रों का निस्तारण मनमाने ढंग से किया जा रहा है।उपजिलाधिकारी डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग अपने संबंधित कर्मचारी को प्रार्थना पत्र को देकर समय से सही जांच कर भेज दें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल, उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे, अशोक शुक्ला, ईओ विनीत कुमार, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें