फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चीकृत कर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में राजस्व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सदर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कहा कि खंडित सेवाओं को जोड़कर सेवा लाभ दिया जाए। ग्रेड पे दो हजार रुपये से उच्चीकृत कर 2800 रुपये की जाए। पदनाम राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। नायब तहसीलदार पद बहाल किया जाए। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने को फतेह बहादुर सिंह, दीपक शर्मा, प्रसिद्ध यादव, दीपक शर्मा, ओंकार तिवारी, विवेकानंद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें