फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आर्य समाज का 113वां वार्षिकोत्सव एवं ऋषिबोधोत्सव के क्रम में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में दयानंद बाल विद्या मंदिर, डीएवी रामपुर चकिया सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों ने मिलकर चार चांद लगा दिया। पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम, महर्षि दयानंद की जय आदि नारे लगा रहे थे। विद्यालयों की बालिकाओं ने दयानंद के वीर बांके सिपाही हलचल मनाने चले। तूफान लाने चले जैसे गीतों को गाकर समाज में नवजागरण का संचार कर रहे थे। पैदल वाहन, मोटर साइकिल आदि ओम ध्वजा से सुशोभित हो रहा था। इस प्रकार यह शोभा यात्रा चक्रमण कर आर्यसमाज तक वापस आया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इस मौके पर वेदकथाकार आचार्य संजीव रुप, डॉ. सोमेेंद्र आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, दिनेश नंदन राय, हरिशंकर मिश्र, प्रह्लाद आर्य, अजय आर्य, रमेश चंद्र, उदयप्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें