दोहरीघाट। क्षेत्र के दोहरीघाट नगर में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्वास्थ्य केंद्र से चैहान चैक, भुआल बाबा कालोनी नवापुरा , थाना होते हुए अस्पताल परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां रैली समापन के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डा. फैजान अहमद ने कहा कि कन्या भ्रुण रोकने के साथ, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। साळा ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर श्रवण कुमार,सुरेंद्रनाथ यादव , हसनयन अहमद , प्रतिमा राय , विजय बहादुर , पुष्पा राय , सचिन श्रीवास्तव , साधना , चन्द्रमा राय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।