फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जननायक कर्पूरी ठाकुर समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं का हुजूम रोडवेज, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सोचन ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कर्पूरी ठाकुर की जीवनी माध्यमिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित कर्पूरी ठाकुर विश्चविद्यालय स्थापना करने, सामाजिक सुरक्षा सहित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौहान, रामसेवक सिंह, अशोक ठाकुर, जयनाथ शर्मा, सविता सुमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें