फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद को हराकर विजेता बनी रायबरेली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन(मऊ)। क्षेत्र के दरगाह स्थित यूनिटी अकादमी परिसर में नवजीवन अस्पताल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र के खिताबी मुकाबले में रायबरेली की टीम ने फैजाबाद की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मैच अशरफपुर आजमगढ़ और फैजाबाद हॉस्टल के बीच खेला गया। जिसमें फैजाबाद हॉस्टल ने आजमगढ़ को लगातार दो सेटों में 15-10 और 15-7 से हराकर जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच देवरिया स्टेडियम और धनबाद रेलवे के बीच खेला गया। इसमें धनबाद की टीम ने देवरिया को दो सेटों में ही 15-10 और 15-7 से शिकस्त दी। तीसरा मुकाबला नवजीवन हॉस्पिटल घोसी और कल्हापुर नदवासराय के बीच हुुआ जिसमें नवजीवन की टीम विजेता बनी। आखिरी मैच एनइआर गोरखपुर और साईं हॉस्पिटल रायबरेली के बीच हुआ, जिसमें रायबरेेेली की टीम विजयी होकर फाइनल में प्रवेश की। वहीं फैजाबाद ने वीर बहादुर गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंची। रायबरेली की टीम ने फाइनल में फैजाबाद को हराया। प्रतियोगिता में प्रशांत गुप्ता, रोहित गुप्ता, नूर आलम, डॉ संजय वर्मा, डॉ यशवंत वर्मा आदि आयोजको ने विजेता टीम को ट्राफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें