फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के लिए दुआ में उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी के बांदा जेल में बंद सदर से विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी अफशां अंसारी की तबियत खराब होने की सूचना पर स्थानीय कार्यकर्ता और शुभचिंतक चिंतित हो गए। विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए नमाज अदा करने के साथ दुआख्वानी की गई।
विज्ञापन

कई कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए बांदा रवाना हो गए। विधायक के कार्यालय सहित मस्जिद और अन्य जगहों पर दुआ में हजारों लोगों ने अपने हाथ उठाए। कुछ स्थानों पर उनके समर्थकों ने मंदिरों में भी प्रार्थना किया। नगर के जहांगीराबाद स्थित कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, आनंद यादव, आमिर फैसल, इस्हाक, शाहिद सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ किया। देर शाम तक कार्यालय में विधायक का हाल जानने के लिए दूर दराज से समर्थक आते रहे। नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के ट्रेनिंग हाल में छात्राओं ने भी विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की सेहत अच्छी होने के लिए दुआ की। इस दौरान मुख्य रुप से एरम फातिमा, सादिया परवीन, मुहर्रम जहां, शबाना अफरोज, तुबा रहमान,उम्मे एरम, गजाला परवीन, हुमा तबस्सुम, जुबैरिया बानो, आसिया परवीन आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा शहर के कई मस्जिदों और मंदिरों में दुआ और प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें