मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में हो रही चोरियों एवं छिनैती की घटनाओं का पर्दाफाश न होने पर आक्रोश जताया है। शहीद चौक स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए व्यवसायियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जनपद के मधुबन थाने के मर्यादपुर बाजार में पिछले दिनों लाखों रूपये की लूट हत्या काफी शर्मनाक है।कहा कि पूरे जनपद में एक महीने में लगभग कई दर्जन चोरिया हुई है जिसका खुलासा पुलिस द्वारा आज तक नही किया गया जो हम व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है।यदि इन चोरियों का खुलासा बहुत जल्द नही किया गया तो हम व्यापारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पिछले महीने से अभीतक दर्जनों चोरियां हुई जिसमे मेडिकल स्टोर मन्दिरो से दान पेटिका व् अन्य सामान दुकान आदि शामिल है।प्रदीप कुमार गुप्त ने कहा कि सर्राफा व्यापारी की हत्या व् दुकानों में चोरी काफी शर्मनाक है।राजीव सेठ ने कहा कि यदि व्यापारियो को शस्त्र लाइशेंस दिया गया होता तो यह घटना नही होती।अंत में मर्यादपुर में हुई हत्या के मामले में उसके परिजनों को 20 लाख रूपये मुवायजे की मांग की गई। अंत में मृतक की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्राथना किया गया।इस अवसर पर दीपक डायमंड, मोहन लाल गुप्ता, मनोज कश्यप ,जाकिर अंसारी ,मुश्ताक अली कुरैशी ,अनमोल, मन्नूलाल ,महेंद्र कुमार, डॉ धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।
चोरी के विरोध में व्यापारियों ने जताया आक्रोश
चोरी के विरोध में व्यापारियों ने जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
मुहम्मदाबाद गोहना । कोतवाली के करहां बाजार में बढ़ती चोरियों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एक बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा गार्ड की तैनाती को लेकर चर्चा की गई। वहीं दुकानदारों से सतर्कता बरतने का आह्वान भी किया गया।
व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार सुबह 11 बजे शिव मंदिर स्थित कार्यालय पर बैठक कर चोरी की वारदातों पर आक्रोश व्यक्त किया गया। व्यपारी नेताओं ने चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की। व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने कहा तीन महीने के अंदर अब तक 10 चोरी हो चुकी है और आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है, इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। कहा कि मंदी की मार झेल रहे दुकानदार चोरी की घटनाओं से डरे हुए हैं। पुलिस से मांग किया कि अगर चोरियो का पर्दाफाश नही किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। बैठक में शहजादे खा विजय सेठ अनिल चौरसिया सुरेश वर्मा सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।