फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ से दूर होती हैं सभी बाधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को भीटी मड़ैय़ा घाट स्थित मंदिर पर संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पाठ के बाद समिति के प्रमुख कमलेश महाराज ने कहा कि श्रीराम के नाम का श्रवण होने मात्र से ही मनुष्य के सभी दुख भाग जाते हैं। कहा कि अशोक वाटिका में सीता माता जब शोक से संतप्त थीं उस समय हनुमान जी ने राम नाम का उच्च्चारण किया, जिससे सीता माता का शोक दूर हो गया। बताया कि सुंदर कांड के पाठ मात्र से मनुष्य के जीवन से दुख दरिद्रता का समूल नाश हो जाता है।
विज्ञापन

समिति के प्रमुख डा. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि 31 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से राजस्थान भवन से हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्य चौक से होते हुए सहादतुपरा, आजमगढ़ तिराहा, मुंशीपुरा हनुमान मंदिर तक जाएगी। इस अवसर पर अजय गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, ओम प्रकाश प्रजापति, अरुण वर्मा, रवि प्रकाश बरनवाल, रवि चौरसिया, आनंद गुप्ता, श्रीराम लोहिया, अनील शर्मा, अश्वनी वर्मा, दीप गुप्ता, तरुण कुमार, महातम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें