मऊ।आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्त्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाओं ने धरना दिया। इसके पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने गाजीीपर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक विरोध जुलूस निकाला। चिलचिलाती धूप में ये महिलाएंसरकार विरोधी नारे लगाते हुए चल रही थीं। भारी संख्या में होने के चलते जुलूस के समय गाजीपुर तिराहे से कचहरी मोड़ तक जाम की स्थिति बन गई। धरना स्थल पर कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार को कोसा।जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों केेेनजरअंदाज कर रही है। संगठन के निर्देश पर यह धरना मांगे पूरी होने तक चलेगा। कई दिनों से आंदोलन करने के बादवजूद सरकार संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। यह सरकार की वादा खिलाफी है। कहा कि लेबर एक्ट के अनुसार भी एक महीने की न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये होनी चाहिए। कहा कि आंगनबाड़ी र्काकर्त्री कम से कम18000 रुपये को मानेदय और सहायिका का मानदेय कम से कम नौ हजार रुपये दिया जाना चाहिए।धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री भानमती सिंह, जिला संरक्षक राम सरीख यादव, शीला, नीलम, पुष्पा, कंचन राय, पूनम सिंह, पूनम चौहान, शिवानी राय, बिन्दुमती राय ने अपने विचार व्यक्त किए।