कोपागंज। थाना क्षेत्र के दो नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में 48 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। पंडालों को तैयार करने में समिति के कार्यकर्ता दिनोरात एक कर दिए हैं। वहीं, प्रशासन भी इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पीएसी के जवान, 15 सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस व होम गार्ड के जवान लगाए गए हैं।
21 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों का होगा। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए प्रतिमाएं स्थापित होनी है।
जैसे-जैसे दुर्गा पूजा की तिथि नजदीक होती जा रही है, वैसे-वैसे कलाकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कलाकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। कलाकार राजेंद्र प्रजापति अपने पूरे परिवार के साथ मूर्तियों को तैयार कर रहे हैं। जबकि नगर पंचायत कोपागंज में 11 व कुर्थीजाफरपुर में नौ स्थानों के अलावा फैजुल्लाहपुर चेरुईया कसारा खुनशेख पुर में दो-दो, फतेहपुर में दो, भांवरकोल ,जोगीबीर, धवरियासाथ रेवरीडीह, जयरामगढ़, गोड़सरा ,भेलाबांध,रईसा ,पारा मुबारकपुर, मूंगमास ,पुराने कोपा, बाड़ा, नौसेमर में एक-एक जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा रामलीला, दशहरा ,भरतमिलाप, राजगद्दी को देखते हुए थाने से सात सब इंस्पेक्टर 31 कांस्टेबल तथा पी एस सी के अलावा अन्य थानों से आठ सब इंस्पेक्टर, 25 आरक्षी, 30 होम गार्ड के अतिरिक्त दो प्लाटून पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।