घोसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जामडीह निवासी घोसी तहसील में अधिवक्ता सुतीक्ष्ण मिश्रा पुत्र काशीनाथ की तहरीर पर फोन पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की।
दर्ज मुकदमे के अनुसार अधिवक्ता सुतीक्ष्ण मिश्रा शनिवार की सुबह घोसी तहसील आने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी इनके मोबाईल पर फोन आया। जब इन्होंने काल रिसीव किया तो फोन करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता से पूछा कि कहा जा रहे हो। जब इन्होंने बताया कि तहसील जा रहा हूं, तब फोन करने वाले ने उसे और भी गालियां दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दे दिया। धमकी से घबड़ाए अधिवक्ता कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना से अवगत कराए। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।