फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकों पर ही हुई सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र के सभी बैंकों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सघन चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली गई। बैंकों की चेकिंग में जहां सभी बैंकों के सायरन के बाबत जानकारियां ली गई वहीं शाखा प्रबंधकों को भी संदिग्ध पर नजर बनवाने का पुलिस ने निर्देश दिया। इस दौरान कई बैंकों पर खड़ी दोपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर चलाये गए बैंक चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष कोपागंज कमलेश तिवारी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक डांडी ,एचडी एफसी बैंक व काशी गोमती ग्रामीण बैंक की चेकिंग के दौरान सभी बैंकों के सायरन के बाबत जानकारियां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें