मझवारा। चोटी कटने की रहस्यमय घटना अब क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पांव पसारने लगी है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव में शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे एक युवती अपनी सहेली के साथ नहर की तरफ गई। घर के तरफ आने के दौरान युवती की चोटी कट गई। चोटी कटते ही वह बेहोश हो गई। सहेली के शोर मचाने पर आए परिवारजनों ने घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव निवासी प्रीती राजभर (17) पुत्री प्रमोद राजभर अपनी सहेली के साथ शुक्रवार की शाम 8:30 बजे नहर के तरफ शौच के लिए गई थी। घर की जा रही थी कि इसी बीच उस लड़की की चोटी कट गई और कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर गई। प्रीती के बेहोश होते ही सहेली ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में परिवारजनों ने प्रीती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। चोटी कटने की घटना से परिजन जहां भयभीत हैं वहीं क्षेत्र के लोगों में भी दहशत व्याप्त है। गांव के लोग बहुत डरे सहमे हुए हैं डर के मारे वह अपने घरों में नींबू मिर्च लटका कर रखे हैं और रात को बाहर निकलने में उनकी हालत खराब हो रही है डर के मारे औरतें घर से शाम को बाहर नहीं निकल पा रही हैं।