फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण की बैठक में परिवार परामर्श केंद्र की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को जिला जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस की ओर से मध्यस्थता के लिए चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पैरालिगल वालेंटियर के योगदान तथा बैठक में एक न्यायिक अधिकारी को भी शामिल करने पर विचार विमर्श किया गया। जिला जज ने पुलिस की ओर से चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि लोगों के बीच इसके प्रति विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियुक्त पैरालिगल वालेंटियर को भी इसमें शामिल किया जाए। साथ ही जिला जज ने परामर्श केंद्र की बैठक में एक न्यायिक अधिकारी को शामिल करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे आम लोगों के बीच पुलिस परिवार परामर्श की महत्ता और बढे़गी तथा लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा संख्या में वहां पहुंचेगे। इसमें मामलों की सुलह हो जाने से न्यायालयों पर भी बोझ कम होगा और पक्षकार भी मुकदमेंबाजी के चक्कर से बच सकेंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला, प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार, महिला थाना प्रभारी अनिता सिंह, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह , मध्यस्थता केंद्र की सदस्य हुमा रिजवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें