फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश से लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाने में गुरुवार को एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश से स्कूटी और 2800 रुपया लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में पीड़ित ने दो लोगों को नामजद किया। दोनों आरोपी बिहार राज्य के निवासी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला राजीव कुमार सिंह पुत्र सियाराम सिंह मूलरुप से बिहार राज्य के पटना जिले के बेहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी है। मऊ में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कल्पनाथपुरम मुहल्ले में रहता है। पीड़ित ने लूट की दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बिहार प्रांत के आरा जिले के धनगांवा थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र सिह पुत्र रामानंद सिंह, भोला सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह और एक अज्ञात को आरोपित किए। पीड़ित के अनुसार बीते 28 मार्च को वह घर से निकला। जैसे ही नरईबांध मुहल्ले में पहुंचा, तभी नामजद आरोपी उसके पास आए और तमंचे से भयभीत कर उसकी स्कूटी और जेब में मौजूद 2800 रुपया छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस उसकी तहरीर पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर वह कोर्ट की शरण गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें