फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में लगी लोक अदालत, तीन मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तीन कैदियों ने अपने जुर्म स्वीकार कर लिए। जुर्म स्वीकृति के आधार सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह तीनों को दोषी पाते हुए उनके द्वारा जेल में बिताई गई अवधि की सजा के दंडित करने का निर्णय सुनाया। इस दौरान सीजेएम ने जेल की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। किसी कैदी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। इस दौरान कोतवाली घोसी क्षेत्र के अपमिश्रित शराब बरामदगी के मामले में जेल बंद संजीत चौहान ने सीजेएम को बताया कि उसके मामले की पैरवी करने के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है। ऐसे में सरकारी खर्चे पर उसे अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए। सीजेएम ने जेल अधीक्षक से संजीत का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेजवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक , डिप्टी जलेर, जेल के डाक्टर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें