फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरियों को नहीं दिलाया गया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की ओर से पारदर्शिता लाने के क्रम में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में दशकों से जमे सेक्रेटरियों का स्थानांतरण दूसरे ब्लाक में तो कर दिया गया है, लेकिन गैर ब्लाकों से स्थानांतरित होकर आए सेक्रेटरियों को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका है। हालत यह है कि गांवों में महीनों से विकास कार्य ठप है। सेक्रटरी चार्ज लेने के लिए ब्लाक से जिला मुख्यालय तक चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में 77 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में विकास कार्यों की मानटरिंग के लिए 11 सेक्रेटरियों की तैनाती की गई है। शासन ने पारदर्शिता लाने के क्रम में विभाग की ओर से सात सेक्रेटरियों को गैर ब्लाक में स्थानांतरण किया गया। जबकि चार सेक्रेटरियों का गांव बदला गया है। लेकिन गैर ब्लाक तथा गांवों से स्थानांतरित होकर आए सेक्रेटरियों को काफी समय बीत गया अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका है। हालत यह है कि गांवों में विकास कार्य ठप है। ग्राम प्रधान खंड विकास कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा का कहना है कि अभी नए खंड विकास अधिकारी ने चार्ज नहीं लिया है। खंड विकास अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करते ही चार्ज न देने वाले सेक्रेटरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें