फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौ थानों की पुलिस की मौजूदगी में रात दो बजे तक 181 प्रतिमाओं का विसर्जन, दीपावली मेला संपन्न; लगे जयकारे

Fri, 24 Oct 2025 03:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

जिले की लगभग सभी प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन कर लिया गया। इस दाैरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जगह-जगह तैनात रही। तय स्थल पर प्रतिमा लेकर पहुंचते ही मां के जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन
प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा पर्व के बाद बीती रात मुहम्मदाबाद गोहना में स्थापित 181 प्रतिमाओं का विसर्जन नौ थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एसपी की मॉनिटरिंग में हुआ। विसर्जन को लेकर एसपी खुद शाम से ही मुहम्मदाबाद गोहना में डटे रहे, जहां वह ड्रोन के माध्यम से एक एक मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। जहां शाम छह बजे से शुरू हुआ विसर्जन रात दो बजे तक चलता रहा। 

विज्ञापन


विसर्जन के दौरान क्लब के सदस्यों के बीच हल्की-फुल्की झड़प हुई लेकिन क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। बताते चले कि कस्बा की दीपावली का ऐतिहासिक महत्व है। दीपावली के दिन मूर्तियों की स्थापना के बाद दो दिन तक कस्बा में उत्सव का माहौल होता है। 

विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में ही 181 स्थान पर मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। सभी मूर्तियों का विसर्जन एक साथ किया जाता है। बृहस्पतिवार को देर शाम 6 बजे कस्बा की मूर्तियां विभिन्न स्थानों से विजय स्तंभ चौक पर पहुंची और फिर वहां से कस्बा के विभिन्न मार्ग से होकर रोडवेज शहीद चौराहा, स्टेशन रोड, गांधीनगर, मुख्य बाजार होते हुए तमसा नदी पर गई। 

इस दौरान डीजे पर सैकड़ो की संख्या में युवक देवी गीत पर झूमते नजर आए। विसर्जन सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखा था।

एसपी इलामारन जी. ने बताया कि जिले में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में सबसे बड़ी संख्या में प्रतिमा स्थापित होने के बाद से यहां विसर्जन को लेकर पुलिस इस कस्बा को अलर्ट मोड पर रखते हुए इसे एक जोन और चार सेक्टर में विभाजित कर यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के अलावा नौ थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। 

बताया कि इसके लिए ड्रोन से निगरानी के साथ उनके साथ खुद अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय, अभय सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह चारों सेक्टर पर तैनाती की गई थी। बताया कि इसके अलावा महिलाओं की भीड़ को देखते हुए अलग से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें