फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 181 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छोड़ी डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। दो पालियों में पंजीकृत 10532 के सापेक्ष 10351 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक जहां मानीटरिंग कर रहे थे। वहीं सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था सहित 95 डीएलएड कालेजों के प्रशिक्षुओं के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। इस वर्ष पहली बार एक संस्थान के परीक्षार्थियों को अलग-अलग केंद्र आवंटित किए गए थे।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक डायट प्रवक्ता और एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की पर्यवेक्षक के रुप में तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। दो पालियों में पंजीकृत 10532 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 10351 प्रशिक्षु शामिल हुए।इस बाबत वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जावेद आलम का कहना है कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें