फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला में 44 अस्पतालों पर 1801 मरीजों का मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 108 डॉक्टरों की टीम ने 1801 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 18 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा चिरैयाकोट पीएचसी पर 99 मरीजों को उपचार मिला। वहीं सबसे कम 13 मरीजों का उपचार गोठा, सिपाइब्राहिमाबाद पीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन

हर रविवार की भांति नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 47 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में सबसे ज्यादा 56 मरीजों का और छोटी महरनिया में 30 और डोमनपुरा में 45 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं चिरैयाकोट पीएचसी पर पांच डाक्टरों की टीम ने सर्वाधिक 99 मरीजों का उपचार किया।वहीं सबसे कम उपचार सिपाहइब्राहिमाबाद तथा गोठा पीएचसी में हुआ, यहां तीन डाक्टरों की टीम केवल 13 मरीजों का उपचार कर सकी।इसमें 10 पुरूष मरीज शामिल थे। इसीक्रम में मझवारा पीएचसी पर 67 मरीजों को तो खुरहट में 54 , अईलख में 44 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 108 चिकित्सकों की टीम ने 347 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1801 मरीजों का उपचार किया। इसमें 809 पुरुष जबकि जबकि 772 महिला मरीज और 220 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 11 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 18 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें