कोपागंज में कोरोना संक्रमण के बीच मास्क चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : MAU
कोपागंज। कोविड को देखते हुए बिना मास्क सड़को पर बेख़ौफ़ घूम रहे लोगो को पुलिस ने सोमवार को मास्क पहनने का तरीका बताते हुए चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने चेकिंग के दौरान कुल 18 व्यक्तियों से 18 हजार नगद जुर्माना वसूलते हुए 26 वाहनों का चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने कोपागंज के विभिन्न क्षेत्रों में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए पूराघाट से लेकर कोपागंज ,सहरोज मोड़, भातकोल मोड़ और इंदारा में बिना मास्क के चल रहे 18 व्यक्तियो से 18 हजार नगद जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने 26 वाहनों का चालान काटा। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं । ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।