मऊ। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का ग्राफ अन्य दिनों के आपेक्षा कम दिखा। तीन अलग अलग टेस्टों में 18 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में दीवानी कचहरी के दो न्यायिक कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 1993 पहुंच गई। सकारात्मक बात है इसमें 1624 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एंटीजेन टेस्ट में 11 तथा आरटीपीसीआर में सात लोग संक्रमित मिले। उसमें दीवानी कचहरी में दो, कृषि अनुसंधान से दो, भुजौटी से एक, ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचा युवक, हनुमान नगर भीटी से दो, पूराघाट कोपागंज से एक, रतनपुरा से दो, सेन्दुराईच से एक, सलाहबाद से दो, फतेहपुर मंडाव से एक, निजामुद्दीन पुरा से एक, सहादतपुरा से एक, मलकौली परसपुर से एक कुल 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। बताया कि नए मरीजों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1992 हो गई है।
जिसमें 1624 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं । 21 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल एक्टिव कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 347 हो गई है। बोले कि अब तक 43 हजार 252 लोगों की एंटीजेन से जांच की गई है। इसमें 1070 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि 32 हजार 397 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था ।जिसमें 29524 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 28660 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है । इसमें 2873 लोगों की रिपोर्ट प्रतिक्षारत है।