पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड की सलामी लेते एसपी अविनाश पांडेय।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। पुलिस लाइन में मंगलवार को दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षणाधीन पीएसी के 175 रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने कर्तव्य तथा निष्ठा की शपथ दिलाई। पासिंग परेड के बाद सभी जवान उत्तर प्रदेश पीएसी का हिस्सा बन गए। इस दौरान सम्पूर्ण प्रशिक्षण/परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया गया। आरआई ने बताया कि पुलिस लाइन में 175 रिक्रुटों को आधारभूत प्रशिक्षण जनवरी 2022 से दिया जा रहा था। प्रशिक्षण खत्म होने पर मंगलवार को इन जवानों शपथ दिलाई गई। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। साथ ही परेड में शामिल 175 रिक्रूटों को उनके कर्तव्यों तथा दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई। रिक्रूटों को प्रशस्त्रि पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया गया। कुशल पर्यवेक्षण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रमाकांत पांडेय को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी सहित सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ भारी संख्या म लोगों की मौजूदगी रही। संपूर्ण प्रशिक्षण/परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर उत्तीर्ण होने वाले सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी विपिन कुमार उपाध्याय जबकि वाह्य विषय में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले आरक्षी विपिन कुमार उपाध्याय, अंत: विषय में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले नवीन कुमार को पुरस्कृत किया गया। समस्त विषय समूहों में प्रति समूह सर्वाधिक अंक पाने वाले रिक्रूट आरक्षियों सहित परेड के फर्स्ट कमांडर रोहित कुमार यादव, द्वितीय कमांडर शुभम सिंह, तृतीय कमांडर अवनीश कन्नौजिया, निरीक्षक अध्यापक राजेश यादव, उ.नि0. राम अवतार यादव, रविंद्रनाथ राय, आरटीसी मेजर उमेश यादव, आईटीआई कर्मचारी संतोष कुमार, रामानंद राम, कमला सिंह, हसनैन कुरैसी, सुनील चौहान, राम उमेश तथा पीटीआईगण कपिलमुनि, रजनीश कुमार, परशुराम, दिलीप ठाकुर प्रशिक्षकों को उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड के दौरान अच्छे प्रदर्शन पर रिक्रूट आरक्षी को ?- फोटो : MAU