घोसी। तहसील सभागार में मंगलवार की देर शाम उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्र में बराबर भ्रमण करे, साथ ही हर छोटी बड़ी घटनाओं पर निगाह रहे। जहां किसी भी राजनैतिक दलों उनके समर्थकों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग मिले उसे उतरवाने की कार्रवाई करे। साथ ही किसी भी राजनैतिक गतिविधियों में सम्मिलित होने से बचें। साथ ही निर्देश दिया कि मतदान स्थलों पर निर्देश के अनुसार सुविधाओं में कमी हो तो उस संबंध में तत्काल उन्हें अवगत कराया जाए। बैठक में तहसीलदार ओपी पांडेय, नायब तहसीलदार जावेद अंसारी, अशोक सिंह, रामदरश, राजेश सिंह, मोहम्मद जैदखान, कतवारू यादव, शिवप्रताप यादव, संजय दुबे, सरिता चौहान मौजूद रहे।