फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में लगे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के पिरुआ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यायल के परिसर के बीचोबीच लगा विद्युत ट्रांसफार्मर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। वहीं विद्यालय परिसर से होकर हाईटेंशन तार गुजरा है। आए दिन स्पार्किंग होने से बच्चे, शिक्षक तथा अभिभावक दहशत में रहते हैं। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया इसके बावजूद सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा सके हैं। पिरुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में हैं। प्राथमिक में छात्रों की संख्या 301 तथा उच्च प्राथमिक में छात्रों की संख्या 206 है।विद्यालय परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। विद्यालय परिसर से होकर हाईटेंशन गुजरा है। तेज हवा बहने पर स्पार्किंग होने से बच्चे तथा शिक्षक दहशत में रहते हैं। बरसात के दिनों में स्पार्किंग के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय में स्पार्किंग के कई बच्चे झुलस गए थे। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उच्च प्राथमिक के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिह तथा प्राथमिक के प्रधानाध्यापक राजमणि राम का कहना है कि परिसर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन तार को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भेजा गया लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि स्टीमेट बना दिया गया है। बजट मिलते ही अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें