मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के क्रम में माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने जनपदस्तरीय मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।
अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल ने कहा रैली का उद्देश्य युवा मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। रैली गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ होते हुए फाटक से भीटी तक जाकर बलिया मोड़ पर समाप्त हुई। रैली में शामिल शिक्षक लोकतंत्र को मजबूत बनाना है सभी को वोट देना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। समापन स्थल पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों तथा डिग्री कालेजों में जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्वीप के अंतर्गत पेंटिंग, निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैलियों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक स्वीप प्रभारी चंद्रधर राय, अरविंद राय, प्रभारी बीएसए अशोक कुमार गौतम, विवेक राय, उपेंद्र राय, भारत भूषण सिंह, सहेंद्र सिंह, विनीत राय, सुनील मौर्य, सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।