फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों में सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका की तरफ से नगर के विभिन्न स्थानों पर बनवाए गए सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। इससे लोग प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त करने के तहत नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर के सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनवाए गए तो लोगों में बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही नगर के स्वच्छता की आस जगी। लेकिन भारी भरकम सफाईकर्मियों की तैनाती के बाद भी सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई जैसे तैसे हो रही है। शौचालय गंदे रहने के चलते लोग प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। संबंधित विभाग की अनदेखी आमजन पर भारी पड़ रही है। इस संबंध में पटरी दुकानदार श्याम प्रसाद, गुलाब, मंजीत का कहना था कि शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन नियमित सफाई ही नहीं कराई जाती है। शौचालय में हाथ धोने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं रहती है। ऐसे सार्वजनिक कामों के लिए लगातार निगरानी की जानी चाहिए ताकि अव्यवस्था को बिगड़ने से पहले ही दुरुस्त की जा सके। इसी क्रम में रिक्शाचालक जवाहिर, संजीव का कहना था कि नगरपालिका प्रशासन की तरफ से शौचालय तो बनवा दिए गए, लेकिन साफ सफाई की मानीटरिंग नहीं की जा रही है। इसके चलते शौचालय गंदे रहने के चलते नाक मुंह बंद कर जाना पड़ता है। दरवाजा खुला रहने के चलते दुर्गंध उठने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बाबत सफाई निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि सफाई कराया जाता है। निरीक्षण में लापरवाह मिलने पर संबंधित सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें